एक सपना
ममता की छाव में मैंने देखा है एक सपना
एक दिन साड़ी दुनिया कहेगी मुझे अपना
मैं भी एक दिन खिल खिला कर हसूंगी
रूठने पर चिल्ला चिल्ला कर रोउंगी
माँ की गोद में इतराऊंगी,
एक दिन पापा पापा कह कर पुकारूंगी
ममता की छाव में मैंने देखा है एक सपना
एक दिन मेरे भी बर्थडे पर सब गुब्बारे फुलायेंगे
सब लोग मिल कर हैप्पी बर्थडे गायेंगे
एक दिन मैं भी केक काटूँगी
ढेर सारे गिफ्टों से कमरा सजाऊँगी
ममता की छाव में मैंने देखा है एक सपना
एक दिन स्कूल न जाने के बहाने बनाऊँगी
घर पर ही रहकर नाचूंगी, गाऊँगी
भैय्या के संग लडूंगी . झाग्रूंगी,
एक दिन मैं भी भैया के हाथों में राखी बांधुंगी
ममता की छाव में मैंने देखा है एक सपना
एक दिन मैं भी खुले आसमान में पंख फैला कर उडूँगी ,
फूलों से रंग चुराकर खुद को सवारूंगी
सपनो के राजकुमार को तर्सूंगी , तडपाउंगी
एक दिन मैं भी बाबुल का घर छोड़ के चली जाउंगी
ममता की छाव में मैंने देखा है एक सपना
एक दिन मैं भी अपना घर बसाऊँगी
प्यारे प्यारे खिलौनों से घर को सजाऊँगी
नन्ही सी गुडिया को अपनी गोद में खिलाऊँगी
एक दिन मैं भी माँ बन जाउंगी
ममता की छाव में मैंने देखा है एक सपना
ऐ माँ क्या होगा मेरा ये सपना साकार
क्या मुझे भी मिलेगा पैदा होने का अधिकार
माँ मुझे भी इस दुनिया में है आना
प्लीज मुझे अपनी कोख में ही मत दफनाना
ममता की छाव में मैंने देखा है एक सपना
Artwork Comments